7 Sep 2026, Mon
Breaking

31 अगस्त को दुर्ग से दिल्ली पहुंचा था युवराज, कुछ दिन बाद सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरी; रेस्क्यू के बाद मलबे से मिला शव

रायपुर, 07 सितम्बर 2026

दुर्ग निवासी युवराज सोनी (20) की रविवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने से मौत हो गई। युवराज दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम के छात्र थे। कुछ दिन पहले ही वह रक्षाबंधन मनाकर अपने परिवार के पास दुर्ग के पंचशील नगर वार्ड-1 से दिल्ली लौटे थे।

हादसे के वक्त युवराज अपने दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहे थे। दोनों बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे थे। बातचीत के दौरान अचानक युवराज ने जवाब देना बंद कर दिया। करीब एक मिनट बाद फोन कनेक्शन भी टूट गया

 

 

बिल्डिंग गिरने की खबर मिलते ही आर्यन मौके पर पहुंचा। युवराज से संपर्क नहीं होने पर उसने उनकी तलाश शुरू की। रेस्क्यू टीम ने कई घंटे तक मलबे में तलाश के बाद युवराज का शव बरामद किया। शव को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

युवराज स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालक कन्हैया सोनी के इकलौते बेटे थे। परिवार में उनके माता-पिता और कक्षा 9 में पढ़ने वाली छोटी बहन हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली रवाना हुए और एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंच गएदुर्ग जिला प्रशासन ने परिवार से संपर्क कर शव को दुर्ग लाने में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

पड़ोसी के अनुसार, युवराज करीब एक साल से दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे। वे छुट्टियों के बाद 31 अगस्त को दुर्ग से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे और 1 सितंबर को दिल्ली पहुंचे थे।

Share
पढ़ें   रायपुर में आज रेड क्रॉस का महाआयोजन: 2000 युवा देंगे रक्तदान, अंगदान और मानव सेवा का संदेश

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed