8 Sep 2026, Tue
Breaking

आर्किटेक्ट रवि जग्गी संभालेंगे IIA रायपुर सेंटर की कमान, सिद्धांत शर्मा को वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी; पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित

रायपुर, 08 सितम्बर 2026। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (IIA) रायपुर सेंटर के 2026-2028 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध निर्वाचन के माध्यम से किया गया है। आर्किटेक्ट रवि जग्गी को सेंटर का चेयरपर्सन चुना गया, जबकि सिद्धांत शर्मा को वाइस चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई कार्यकारिणी में अखिलेश गुप्ता कोषाध्यक्ष और कुसुम जायसवाल सचिव निर्वाचित हुईं। वहीं एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर के तौर पर चंदन बुधभट्टी, मोहनीश सिनहा, रजनीश चैतन्या, रूही वर्मा और वैशाली शर्मा को निर्विरोध चुना गया।

नई टीम के गठन के साथ ही IIA रायपुर सेंटर में आगामी कार्यकाल को लेकर उत्साह का माहौल है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सामने आर्किटेक्चर क्षेत्र में नई पहल को बढ़ावा देने, सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और प्रोफेशनल गतिविधियों को विस्तार देने की जिम्मेदारी होगी।

 

 

नई कार्यकारिणी सामाजिक, रचनात्मक और व्यावसायिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के साथ आर्किटेक्चर से जुड़े विषयों पर संवाद और ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी पदाधिकारी औपचारिक रूप से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

निर्विरोध निर्वाचन के बाद आर्किटेक्चर क्षेत्र से जुड़े सदस्यों और शुभचिंतकों ने नई टीम को बधाई देते हुए सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Share
पढ़ें   CM विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक 2024 के लोगो और मस्कट का किया अनावरण : पहाड़ी मैना और वन भैंसा बने मस्कट, बस्तर की संस्कृति और वन्यजीव संरक्षण को किया समर्पित

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed