9 Sep 2026, Wed
Breaking

डिप्टी सीएम अरुण साव भी 80s फोटो ट्रेंड में शामिल, कॉलेज के दिनों की तस्वीर शेयर कर लिखा- गोल्डन एरा की यादें ताजा हुईं

 

रायपुर, 09 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी सोशल मीडिया पर चल रहे लोकप्रिय 80s फोटो ट्रेंड में शामिल हो गए हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने अपने आधिकारिक फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने कॉलेज के दिनों की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने 80 के दशक की सादगी और सुनहरे दौर को याद किया है।

 

 

साव ने अपनी पुरानी फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “Bringing back the decade of the golden era of grace. #80strend”

यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोगों ने उनकी पोस्ट को लाइक और शेयर किया है। युवा वर्ग में इस ट्रेंड को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

गौरतलब है कि इन दिनों सोशल मीडिया पर 80s लुक और पुरानी तस्वीरों को साझा करने का ट्रेंड चल रहा है, जिसमें कई जनप्रतिनिधि और सेलिब्रिटी शामिल हो रहे हैं।

Share
पढ़ें   जशपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय शराब तस्करी का पर्दाफाश, दो ट्रक जब्त, 14,027 लीटर अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, 3 करोड़ रुपये की शराब बरामद

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed