10 Sep 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज दुर्ग दौरे पर, मडियापार में पोरा महोत्सव और रिसाली में पोला उत्सव में होंगे शामिल, जानिए दिनभर का पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 10 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 10 सितंबर को दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे। वे धमधा विकासखंड के ग्राम मडियापार में आयोजित ‘पोरा महोत्सव 2026’ तथा भिलाई के रिसाली सेक्टर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित ‘पोला उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 2:20 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से वे 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 2:45 बजे ग्राम मडियापार, विकासखंड धमधा के पोला मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद 2:50 बजे कार से रवाना होकर 2:55 बजे ग्राम मडियापार पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 3 बजे से 3:45 बजे तक ‘पोरा महोत्सव 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

 

 

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:50 बजे मडियापार से रवाना होकर 3:55 बजे पोला मैदान हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से 4:15 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भिलाई के लिए रवाना होंगे और 4:20 बजे जयंती स्टेडियम, सरस मेला मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 4:25 बजे कार से दशहरा मैदान, रिसाली सेक्टर, भिलाई पहुंचेंगे। यहां वे 4:25 से 5:10 बजे तक ‘पोला उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 5:10 बजे रिसाली सेक्टर से रवाना होकर 5:15 बजे जयंती स्टेडियम हेलीपेड पहुंचेंगे। वहां से 5:20 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होकर 5:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद 5:45 बजे कार से रवाना होकर 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   "TRAI का नया नियम: 1 दिसंबर से फोन पर OTP सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव, Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स को जाननी चाहिए ये अहम जानकारी!"

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed