10 Sep 2026, Thu
Breaking

स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों पर भर्ती: शिक्षक, व्याख्याता, ग्रंथपाल और लैब सहायक के पद, सितंबर में आएगा आवेदन लिंक

रायपुर, 10 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। भर्ती संविदा आधार पर होगी।

भर्ती प्रक्रिया संबंधित जिले में गठित प्रबंधन एवं संचालन समिति के माध्यम से पूरी की जाएगी। इसमें व्याख्याता, शिक्षक, प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक समेत विभिन्न पद शामिल हैं। चयन के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका माध्यम अंग्रेजी रहेगा।

सितंबर में शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

 

 

स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर सितंबर 2026 में ऑनलाइन आवेदन का लिंक जारी किया जाएगा। लिखित भर्ती परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। अभ्यर्थियों को भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in देखते रहने की सलाह दी गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा योजना, पाठ्यक्रम और पदों के आरक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी ऑनलाइन भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी। रिक्त पदों की संख्या में बदलाव भी किया जा सकता है।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • व्याख्याता हिंदी – 51
  • व्याख्याता अंग्रेजी – 65
  • व्याख्याता संस्कृत – 47
  • व्याख्याता भूगोल/अर्थशास्त्र – 5
  • व्याख्याता इतिहास/राजनीति – 6
  • व्याख्याता सामाजिक विज्ञान – 52
  • व्याख्याता गणित – 49
  • व्याख्याता जीव विज्ञान – 39
  • व्याख्याता वाणिज्य – 104
  • व्याख्याता रसायन – 44
  • व्याख्याता भौतिक – 53
  • प्रधान पाठक प्राथमिक शाला – 27
  • प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला – 24
  • सहायक शिक्षक – 590
  • शिक्षक हिंदी/संस्कृत – 34
  • शिक्षक अंग्रेजी – 106
  • शिक्षक कला – 72
  • शिक्षक विज्ञान – 56
  • शिक्षक गणित – 68
  • व्यायाम शिक्षक – 50
  • ग्रंथपाल – 60
  • शिक्षक कंप्यूटर – 40
  • प्रयोगशाला सहायक – 170
पढ़ें   दिल्ली में बड़ा ऑपरेशन: वज़ीरपुर और एनएस मंडी से पकड़े गए 66 बांग्लादेशी घुसपैठिए, 11 परिवारों में 30 बच्चे शामिल, हरियाणा से भागकर छिपे थे राजधानी में

कुल 1812 पदों पर भर्ती होगी।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed