रायपुर, 10 सितंबर 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम राजधानी रायपुर के एक मॉल में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखेंगे। फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, टैक्स फ्री करने को लेकर अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।
फिल्म भगवान हनुमान से जुड़े प्रसंग और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी बताई जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का फिल्म देखना खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाम को होने वाली स्क्रीनिंग के दौरान मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रह सकते हैं।
फिल्म को लेकर सरकार के रुख और संभावित टैक्स छूट पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।





