10 Sep 2026, Thu
Breaking

सीएम विष्णुदेव साय मंत्रियों संग देखेंगे फिल्म ‘हनुमान अंश’ : आज शाम रायपुर के मॉल में देखेंगे फिल्म, TAX फ्री हो सकती है फिल्म

रायपुर, 10 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम राजधानी रायपुर के एक मॉल में मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखेंगे। फिल्म की स्क्रीनिंग को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा है।

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के फिल्म देखने के बाद इसे राज्य में टैक्स फ्री करने पर विचार किया जा सकता है। हालांकि, टैक्स फ्री करने को लेकर अंतिम निर्णय शासन स्तर पर लिया जाएगा।

फिल्म भगवान हनुमान से जुड़े प्रसंग और धार्मिक भावनाओं से जुड़ी बताई जा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री और मंत्रियों का फिल्म देखना खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शाम को होने वाली स्क्रीनिंग के दौरान मंत्रिमंडल के कई सदस्य मौजूद रह सकते हैं।

 

 

फिल्म को लेकर सरकार के रुख और संभावित टैक्स छूट पर अब सभी की नजरें टिकी हैं।

Share
पढ़ें   युक्तियुक्तकरण से छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार: अब प्रदेश का कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं, 4728 एकल शिक्षकीय स्कूलों में हुई शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द 5000 नई भर्तियों से हर स्कूल होगा शिक्षकों से लैस

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed