10 Sep 2026, Thu
Breaking

BJP में शामिल हुए अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधि-ग्रामीण: CM साय ने गमछा पहनाकर किया स्वागत, बोले- विकास पर जनता का विश्वास बढ़ा

रायपुर, 10 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक आधार मजबूत हुआ है। गुरुवार को क्षेत्र के 122 जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें पंच, सरपंच, जनपद सदस्य और ग्राम पटेल शामिल हैं।

राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नवप्रवेशियों को भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर और वनांचल क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोग जमीनी स्तर से जुड़े जनसेवक हैं। इनके पार्टी में आने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अंत्योदय के संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के हर गांव और हर नागरिक तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार काम करेंगे।

कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, कांकेर जिला अध्यक्ष महेश जैन, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्राही समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवप्रवेशी जनप्रतिनिधियों ने अंतागढ़ क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए भाजपा संगठन के साथ पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया।

CM साय ने दी पोला पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को लोक-पर्व पोला की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पोला छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व किसान भाइयों के परिश्रम, कृषि संस्कृति और पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है।

पढ़ें   खेती को मिलेगा नया सहारा: CM Vishnu Deo Sai ने सिंचाई, फसल विविधिकरण और 3100 रुपए धान खरीदी का रोडमैप बताया

मुख्यमंत्री ने भगवान शिव और नंदी बैल से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed