11 Sep 2026, Fri
Breaking

भंडारा में भीषण सड़क हादसा, छत्तीसगढ़ के नागरिकों की मौत: CM साय ने जताया शोक, घायलों के इलाज के लिए टीम रवाना

 

रायपुर 11 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई भीषण सड़क दुर्घटना में छत्तीसगढ़ के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार एवं स्थानीय प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घायलों के समुचित उपचार और प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ से अधिकारियों की एक टीम घटनास्थल के लिए भेज दी गई है। छत्तीसगढ़ सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में खनिज खोज को मिलेगी रफ्तार : SGPB की बैठक में 45 अन्वेषण परियोजनाओं को मंजूरी, रणनीतिक खनिजों पर रहेगा फोकस

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *