12 Sep 2026, Sat
Breaking

बलरामपुर में घर के मुर्गी बाड़े में घुसा विशाल अजगर, छह मुर्गियों को निगला; वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

बलरामपुर, 12 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर घर के अंदर बने मुर्गी बाड़े में घुस गया। अजगर ने एक के बाद एक छह मुर्गियों को निगल लिया, जिसके बाद परिवार के लोगों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, रमेश एक्का और सुरेश एक्का के घर में मुर्गियों की छटपटाहट और आवाज सुनकर परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ। जब उन्होंने मुर्गी बाड़े की ओर जाकर देखा तो वहां एक विशाल अजगर कुंडली मारे बैठा था। अजगर का पेट भी फूला हुआ था। घर के अंदर इतने बड़े सांप को देखकर परिवार ने आसपास के लोगों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई।

वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद रेस्क्यू टीम अनुभवी स्नेक कैचर के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने पहले लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और फिर अजगर को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू की।

अजगर का आकार काफी बड़ा होने के कारण उसे पकड़ने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एक स्नेक कैचर ने उसके मुंह वाले हिस्से को संभाला, जबकि दूसरे ने पूंछ को पकड़ा। काफी प्रयास के बाद अजगर को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया गया।

नदी के तेज बहाव में छोड़ा

रेस्क्यू के बाद अजगर को बोरे में रखकर जंगल की ओर ले जाया गया। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, छह मुर्गियों को निगलने के कारण अजगर तेजी से भाग नहीं पा रहा था। बाद में उसे पास की नदी में छोड़ दिया गया, जहां वह तेज बहाव के साथ आगे चला गया।

पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे बिलासपुर और बालोद जिले के दौरे पर...DEPUTY CM अरुण साव नई दिल्ली के प्रवास पर...ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती परीक्षा आज...NIT रायपुर में दीक्षांत समारोह...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

वन विभाग के अनुसार, बारिश के मौसम में सांप अक्सर भोजन की तलाश में आबादी वाले इलाकों में पहुंच जाते हैं। इस मामले में भी मुर्गियों के कारण अजगर घर के अंदर पहुंचा था। अजगर के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed