13 Sep 2026, Sun
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: आज बेमेतरा दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण और शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल

रायपुर, 13 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रविवार, 13 सितंबर को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:10 बजे हेलीकॉप्टर से बेमेतरा पहुंचेंगे। इसके बाद वे बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन, शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक विकास कार्यों से जुड़े कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:05 बजे शिक्षक सम्मान समारोह-2026 में भाग लेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   Pushpa2 Movie Review : पुष्पा 2 : द रूल - एक ऐसा धमाका, जो आपको हर इमोशन और एक्शन के समंदर में डुबो देगा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *