18 Sep 2026, Fri
Breaking

बिलासपुर कलेक्टोरेट के सामने ननद-भौजाई में लात-घूंसे चले: सूटकेस उतारने पर विवाद, बच्चों को सड़क पर छोड़कर पिता फरार

बिलासपुर, 18 सितम्बर 2026। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार के सामने शुक्रवार दोपहर पारिवारिक विवाद को लेकर ननद और भौजाई के बीच जमकर मारपीट हो गई। आटो से सूटकेस उतारने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर हाथापाई में बदल गया। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा क्षेत्र की रहने वाली युवती ने सकरी परसदा निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों के दो छोटे बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल वालों से विवाद शुरू हो गया। कथित प्रताड़ना के बाद उसे घर से निकाल दिया गया। प्रेम विवाह के चलते मायके वालों से भी उसका संबंध टूट गया।

महिला ने बताया कि वह खुद किसी तरह गुजर-बसर कर सकती है, लेकिन दो छोटे बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी उसके सामने बड़ी समस्या थी। इसी वजह से वह बच्चों को अपने पति और सास के पास छोड़ने गई थी। उसका कहना था कि जब तक उसे नौकरी और अलग रहने की व्यवस्था नहीं मिल जाती, तब तक बच्चे ससुराल में रहें।

बच्चों को छोड़ने के बाद महिला आटो से वापस लौट रही थी। इसी दौरान उसकी ननद भी उसी आटो में पीछे से सवार हो गई। बिलासपुर कलेक्टोरेट के पास पहुंचने पर महिला जब अपना सूटकेस उतारने लगी, तो ननद ने उसे रोक दिया। दोनों के बीच बहस होने लगी। विवाद बढ़ता देख आटो चालक ने दोनों को सड़क पर उतार दिया।

पढ़ें   केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम विष्णुदेव साय की बड़ी बैठक : मनरेगा से लेकर पीएम आवास और कृषि योजनाओं तक की हो रही गहन समीक्षा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कृषि मंत्री नेताम भी मौजूद

इसी दौरान बाइक से दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बच्चों को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। महिला के मुताबिक, ये युवक उसका पति और बच्चों का पिता था। सड़क पर बच्चों को देखकर महिला उन्हें संभालने लगी। इसी बीच ननद ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दोनों के बीच काफी देर तक झूमाझटकी और लात-घूंसे चले। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना देखी, जबकि पूरी मारपीट CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। बाद में ननद मौका पाकर दूसरे आटो में बैठकर वहां से निकल गई।

महिला का आरोप है कि बच्चों के पिता ने उन्हें सड़क पर छोड़ दिया और मौके से भाग गया। घटना के बाद मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस कार्रवाई को लेकर उपलब्ध जानकारी में कोई स्पष्ट विवरण सामने नहीं आया है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed