19 Sep 2026, Sat
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज रायपुर, अंबिकापुर और विश्रामपुर के दौरे पर, कैंसर कॉन्क्लेव और ‘अय महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

 

रायपुर, 19 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार को रायपुर, अंबिकापुर और विश्रामपुर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे 4th Annual BMC Chhattisgarh Cancer Conclave में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:15 बजे वे होटल से रवाना होकर पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 1:25 बजे राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान, अंबिकापुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से होटल बैंड बसंत जाएंगे। यहां दोपहर 1:40 बजे से 3 बजे तक ‘अय महाकुंभ 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद कुछ समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री होटल से रवाना होकर राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा विश्रामपुर, जिला सूरजपुर के लिए रवाना होंगे। करीब 3:55 बजे अयप्पा ग्राउंड स्थित हेलीपेड पहुंचने के बाद वे कार से रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग, विश्रामपुर जाएंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे से 4:30 बजे तक विश्रामपुर में आरक्षित कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वे अयप्पा ग्राउंड हेलीपेड लौटकर हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शाम करीब 5:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के समर्थन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विशाल रोड शो आज, जय स्तंभ चौक से नेताजी चौक कटोरा तालाब तक उमड़ेगा जनसैलाब

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed