रायपुर, 20 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार 20 सितंबर 2026 को ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। जारी संशोधित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:50 बजे CM हाउस, सिविल लाइन रायपुर से कार से रवाना होकर 10:10 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 10:40 बजे इंडिगो की फ्लाइट 6E-6521 से रायपुर से भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और 11:45 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे CM हाउस, भुवनेश्वर जाएंगे।

दोपहर में मुख्यमंत्री लिंगराज मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। इसके बाद सुप्रभा निवास, BJB नगर जाएंगे। यहां से सड़क मार्ग से वे पुरी के लिए रवाना होंगे और करीब 3:30 बजे मेफेयर होटल पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी पहुंचेंगे। इसके बाद वे गोपलबल्लभ रोड स्थित होटल रुमानी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा स्थल जाएंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री मेफेयर होटल लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
21 सितंबर को रायपुर लौटेंगे
मुख्यमंत्री 21 सितंबर, सोमवार को सुबह 9:30 बजे पुरी से रवाना होकर 11:15 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 12:20 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E-6522 से भुवनेश्वर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 1:25 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 1:55 बजे CM हाउस पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रमों के लिए रिजर्व रहेंगे।




