21 Sep 2026, Mon
Breaking

बलौदाबाजार के सूरजपुरा गौठान में करीब 30 गायों की मौत, हड़कंप; गो सेवकों ने चारा-पानी नहीं मिलने का लगाया आरोप

बलौदाबाजार, 21 सितम्बर 2026। जिले के भाटापारा शहर से लगे ग्राम सूरजपूरा के गौठान में करीब 30 गायों की मौत की सूचना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत से गौठान की व्यवस्था और पशुओं के रखरखाव को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर गो सेवक भी गौठान पहुंचे। फिलहाल गायों की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत की वजह की पुष्टि जांच और पशु चिकित्सकीय परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

गो सेवकों ने आरोप लगाया है कि गौठान में पिछले करीब दो महीने से गायों को कथित रूप से बंधक जैसी स्थिति में रखा गया था। उनका दावा है कि पशुओं को पर्याप्त मात्रा में चारा और पानी नहीं मिलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और कई गायों की मौत हो गई।

गो सेवकों ने मामले की जानकारी प्रशासन को देते हुए गायों की मौत के कारणों की जांच और जिम्मेदार लोगों की भूमिका तय करने की मांग की है।

प्रशासन की जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मवेशियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए कौन से कारण जिम्मेदार हैं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में आवारा मवेशियों को सड़क से हटाने की दिशा में सुनवाई: शासन को 15 दिन का समय, 10 फरवरी को अगली सुनवाई

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed