21 Sep 2026, Mon
Breaking

गणपति महोत्सव पर उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल की बड़ी पहल : 4 दिन मुफ्त होंगी महंगी जांचें , 22 से 25 सितंबर तक भाठागांव में लगेगा महा निःशुल्क जांच शिविर, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे मुफ्त परामर्श

 

रायपुर, 21 सितंबर 2026

गणपति महोत्सव के अवसर पर भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल (UMH) ने आम लोगों के लिए चार दिवसीय महा निःशुल्क जांच शिविर की पहल की है। 22 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस शिविर में अलग-अलग बीमारियों से जुड़ी महंगी जांचें पूरी तरह मुफ्त की जाएंगी। शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा।

आर्थिक परेशानी से जांच न छूटे, इसलिए अस्पताल प्रबंधन की पहल

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि कई महत्वपूर्ण मेडिकल जांचें महंगी होने के कारण लोग समय पर जांच नहीं करा पाते। ऐसे में बीमारी गंभीर होने का खतरा बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने जनसेवा की भावना से चार दिनों तक अलग-अलग जांचें निःशुल्क करने का निर्णय लिया है।

हर दिन अलग बीमारी की जांच

22 सितंबर: निःशुल्क यूरो जांच शिविर लगाया जाएगा। पेशाब में जलन, पेशाब में रुकावट, किडनी स्टोन और प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं की जांच होगी।

23 सितंबर: निःशुल्क मिर्गी जांच शिविर में दिमागी दौरे, बेहोशी और न्यूरो संबंधी विकारों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी।

24 सितंबर: निःशुल्क फाइब्रो स्कैन जांच होगी। लिवर की यह अत्याधुनिक जांच सामान्य तौर पर करीब 6 से 8 हजार रुपए तक में होती है, लेकिन शिविर में यह जांच पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

25 सितंबर: निःशुल्क डायबिटिक फुट जांच में मधुमेह मरीजों के पैरों में होने वाली जटिलताओं की जांच की जाएगी।

जांच के साथ विशेषज्ञों की मुफ्त सलाह भी

शिविर में जांच के अलावा संबंधित विभाग के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को निःशुल्क परामर्श भी दिया जाएगा। शिविर में शामिल होने के लिए इच्छुक लोगों को अपना आधार कार्ड साथ लाना होगा।

पढ़ें   हर घर तक नल से शुद्ध पानी का लक्ष्य: उपमुख्यमंत्री अरुण साव; जल जीवन मिशन से 32 लाख से ज्यादा घरों में पहुँचा पानी

स्थान : उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल, आईएसबीटी के पास, नहर रोड, भाठागांव, रायपुर
समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
हेल्पलाइन: 095899 56859

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed