25 Sep 2026, Fri
Breaking

सामान्य सभा के बीच ACB का छापा: बिलासपुर नगर निगम में 10 हजार रुपए रिश्वत लेते संपदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा गया

 

बिलासपुर, 25 सितम्बर 2026। नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने शुक्रवार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कर्मचारी पर मकान नवीनीकरण से जुड़े काम को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, राजकिशोर नगर निवासी अजीत शुक्ला अपने मकान के नवीनीकरण से संबंधित काम के लिए नगर निगम पहुंचा था। आरोप है कि संपदा शाखा में पदस्थ कर्मचारी लक्ष्मीकांत कोका ने काम कराने के एवज में उससे 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

रिश्वत की मांग से परेशान शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी ACB को दी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। शुक्रवार को शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर कर्मचारी के पास भेजा गया। जैसे ही कर्मचारी ने 10 हजार रुपये लिए, ACB की टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।

सामान्य सभा के दौरान पहुंची ACB टीम

जिस समय ACB की कार्रवाई हुई, उस दौरान नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक चल रही थी। निगम कार्यालय में ACB टीम के पहुंचने और कर्मचारी के पकड़े जाने की खबर फैलते ही अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

ACB की टीम ने कर्मचारी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय पहुंचे मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश में, धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब को शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट कर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं<br><br>

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed