10 Nov 2026, Tue
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर के पोंगरो में हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का करेंगे निरीक्षण, रायपुर में NIT के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 10 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार को जशपुर और रायपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम पंचायत पोंगरो पहुंचकर हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रायपुर पहुंचकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में आयोजित शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे अपने निज निवास बगिया से सड़क मार्ग से रवाना होंगे। सुबह 10:20 बजे ग्राम पंचायत पोंगरो पहुंचेंगे। यहां वे सुबह 10:20 से 10:50 बजे तक हाइड्रो पावर सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद सुबह 10:50 बजे पोंगरो से रवाना होकर 11:10 बजे कांसाबेल स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल ग्राउंड के हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद 12:35 बजे वहां से रवाना होकर दोपहर 12:50 बजे राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), जीई रोड परिसर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:50 से 1:30 बजे तक आयोजित MACIEET के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे NIT परिसर से रवाना होकर 1:45 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है।

Share
पढ़ें   ‘राहुल गांधी देश से ऊपर नहीं’: अरुण साव का कांग्रेस पर वार, बोले—‘संविधान नहीं मानती, अराजकता फैलाना चाहती है’

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed