11 Nov 2026, Wed
Breaking

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात : छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति का प्रतीक पारंपरिक पटका भेंट किया

नई दिल्ली, 26 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने शनिवार को नई दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान मंत्री रामविचार नेताम ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोक जीवन का प्रतीक पारंपरिक पटका भेंट कर नितिन नबीन का अभिनंदन किया। उन्होंने प्रदेश की विशिष्ट जनजातीय संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत से उन्हें परिचित कराया।

मंत्री नेताम ने कहा कि आदिवासी संस्कृति छत्तीसगढ़ की पहचान और गौरव का अभिन्न हिस्सा है। प्रदेश की लोक परंपराएं, कला, रीति-रिवाज और सांस्कृतिक विरासत पीढ़ियों से सामाजिक चेतना को समृद्ध करती आई हैं।

भेंट के दौरान छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर रामविचार नेताम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलने की बात कही।

Share
पढ़ें   उपराष्ट्रपति ने बच्चे को उठाया गोद में : अबूझमाड़ के बच्चों के मलखंभ का अद्भुत प्रदर्शन देख गदगद हुए उपराष्ट्रपति, मंच पर वापस चढ़कर बच्चे को उठा लिया गोद में, अबूझमाड़ के बच्चों को दिल्ली किया आमंत्रित

 

 

 

 

 

You Missed