22 Jul 2026, Wed
Breaking

उपराष्ट्रपति ने बच्चे को उठाया गोद में : अबूझमाड़ के बच्चों के मलखंभ का अद्भुत प्रदर्शन देख गदगद हुए उपराष्ट्रपति, मंच पर वापस चढ़कर बच्चे को उठा लिया गोद में, अबूझमाड़ के बच्चों को दिल्ली किया आमंत्रित

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 नवम्बर 2024

अबूझमाड़ के बच्चों ने राज्योत्सव में आज अपने मलखंभ का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया कि कार्यक्रम देख रहे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुनः मंच पर जाकर टीम के सबसे छोटे बच्चे को गोद में उठा लिया। उपराष्ट्रपति ने बच्चों को इस प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए कहा कि आप सभी को दिल्ली घुमाने ले जाएंगे, वहां आपको संसद भवन, वार मेमोरियल, पीएम संग्रहालय दिखायेंगे। साथ ही उन्होंने संसद टीव्ही में साक्षात्कार कराने की बात भी कही। उपराष्ट्रपति के स्नेह से बच्चे भी अभिभूत हो गए।

 

 

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत खुशी का क्षण है कि हम दिल्ली जाकर देश के भव्य स्मारकों को देखेंगे।

Share
पढ़ें   पंडरिया को मिली विकास की सौगात: उप तहसील, दो नए महाविद्यालय, नालंदा परिसर, नगर पालिका भवन और बेटियों के लिए 5 निःशुल्क बस सेवा की मुख्यमंत्री ने की ऐतिहासिक घोषणाएं