8 May 2025, Thu 2:54:35 PM
Breaking

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में खनिज विभाग की प्रदर्शनी आकर्षित कर रही है लोगों को : CM विष्णु देव साय ने किया अवलोकन, राज्य के क्रिटिकल और स्ट्रैटेजिक मिनरल्स के महत्व को दर्शाती प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में छत्तीसगढ़ की भूमिका पर फोकस

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 06 नवंबर 2024

छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण और सामरिक महत्व के खनिजों की आकर्षक प्रदर्शनी नवा रायपुर अटल स्थित राज्योत्सव मेला ग्राउंड में लगाई गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5 नवंबर को प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सामरिक महत्व के खनिजों के साथ ही उनके महत्व और उपयोग की जानकारी भी प्रदर्शित की गई है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद और खनिज विभाग के संचालक सुनील जैन भी उनके साथ थे।

खनिज विभाग के स्टॉल में आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में, छत्तीसगढ़ प्रदेश में उपलब्ध महत्वपूर्ण एवं सामरिक महत्व के खनिजों के योगदान को दर्शाया गया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए क्रिटिकल एवं स्ट्रैटेजिक मिनरल्स की महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। इनमें लिथियम, टाइटेनियम, निकल, ग्रेफाइट, ग्लूकोनाइट, टिन आदि शामिल हैं, जिनका उपयोग रक्षा, ऊर्जा, संचार, अंतरिक्ष और परमाणु उद्योगों में किया जाता है, जो देश की अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

 

खनिज विभाग द्वारा वर्ष 2024-25 में 39 मुख्य खनिज ब्लॉकों का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन की योजना है। देश में महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों का ई-नीलामी के माध्यम से सफलतापूर्वक आबंटन हेतु खनिज विभाग द्वारा किए गए प्रयासों एवं उत्कृष्ट उपलब्धियों को भारत सरकार द्वारा 02 राष्ट्रीय पुरस्कारों से नवाजा गया है।

खनिज विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के क्रिटिकल एवं स्ट्रेटजिक मिनरल्स के 07 ब्लॉकों की नीलामी की जा चुकी है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला राज्य है, जहां लिथियम मिनरल्स का जिला कोरबा स्थित कटघोरा लिथियम ब्लॉक की ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन किया गया। इन मिनरल्स की खनन और प्रसंस्करण का छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में छत्तीसगढ़ एक महत्वपूर्ण राज्य होगा।

पढ़ें   आज का दैनिक राशिफल: 2 अप्रैल 2025 | सभी 12 राशियों के लिए जानें कैसा रहेगा आपका दिन | शुभ समय, उपाय और भविष्यफल

वर्ष 2015 में भारत सरकार द्वारा खनिज अधिनियमों एवं नियमों में किए गए व्यापक बदलाव के फलस्वरूप खनिज ब्लॉकों का ई-नीलामी के माध्यम से आबंटन का मार्ग प्रशस्त हुआ है जिसके फलस्वरूप अब तक राज्य में कुल 37 मुख्य खनिज ब्लॉकों को सफलतापूर्वक नीलाम किया गया है। सफलतापूर्वक आबंटित इन ब्लॉकों में से लौह अयस्क, चूनापत्थर एवं बाक्साइट जैसे बल्क खनिजों के अलावा क्रिटिकल, स्ट्रेटजिक एवं डीपसीटेड मिनरल्स जैसे ग्रेफाइट, ग्लूकोनाइट, निकल क्रोमियम पीजीई एवं गोल्ड के 09 खनिज ब्लॉक्स का सफलतापूर्वक आबंटन किया गया है।

छत्तीसगढ़ देश में पहला राज्य है जहां सर्वप्रथम चूनापत्थर खनिज ब्लॉक का आबंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया गया एवं इसी प्रकार देश में पहला लीथियम ब्लॉक का आबंटन भी छत्तीसगढ़ में हुआ है। प्रदेश में नीलामी के माध्यम से अब तक आबंटित 37 मुख्य खनिज ब्लॉकों से राज्य को रॉयल्टी, डीएमएफ एवं एनएमईटी के अतिरिक्त, खदान अवधि में, लगभग एक लाख 25 हजार करोड़ से अधिक की राशि बतौर ऑक्शन प्रीमियम प्राप्त होगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed