26 Sep 2026, Sat
Breaking

महानदी में बाढ़ के बीच बहकर आई शराब : बोतलें लूटने सोमवारी बाजार पुल पर जुटी भीड़, तेज बहाव में जान जोखिम में डालते दिखे लोग

अभनपुर, 26 सितम्बर 2026। महानदी में आई बाढ़ के बीच अभनपुर क्षेत्र में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। धमतरी जिले की ओर से तेज बहाव के साथ प्लास्टिक की बोतलों में शराब बहकर गोबरा नवापारा की ओर आने की खबर फैलते ही सोमवारी बाजार पुल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

रायपुर और धमतरी जिले को जोड़ने वाले इस पुल पर लोग नदी के तेज बहाव के बीच बहकर आ रही बोतलों को पकड़ने की कोशिश करते नजर आए। बताया जा रहा है कि महानदी के पानी में प्लास्टिक की बोतलों में भरी शराब बहकर आ रही थी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पुल और नदी किनारे पहुंच गए।

कुछ लोग बांस में जाली लगाकर, तो कुछ अन्य स्थानीय जुगाड़ के जरिए पानी में बहकर आ रही बोतलों को निकालने की कोशिश करते दिखाई दिए। शराब की बोतलें पकड़ने की होड़ में कई लोग नदी के बेहद करीब तक पहुंच गए। इस दौरान तेज बहाव के बीच उनकी सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े होते रहे।

तेज बहाव के बीच जोखिम भरा जुगाड़

महानदी इस समय बाढ़ के कारण उफान पर है। नदी का बहाव तेज होने के बावजूद लोग बोतलें पकड़ने के लिए पुल और नदी के किनारे जमा रहे। मौके पर काफी देर तक लोगों की भीड़ बनी रही और बहकर आ रही बोतलों को लेकर चर्चा होती रही।

VIDEO में भी लोग नदी के तेज बहाव के बीच बोतलें पकड़ने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

लापरवाही पड़ सकती है भारी

बाढ़ के दौरान नदी और पुल के आसपास इस तरह पहुंचना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। तेज बहाव में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। प्रशासन की ओर से भी लगातार लोगों से नदी, पुल और तेज बहाव वाले स्थानों से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है।

पढ़ें   राजेश मूणत का विकास रथ संत रविदास वार्ड में: 2.75 करोड़ रुपये की लागत से अंदरूनी सड़कों-गलियों का होगा निर्माण, मंत्री मूणत बोले- 'विष्णु के सुशासन में विकास की गति तेज़'"

ऐसे में शराब की बोतलें पकड़ने के लिए जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है। बाढ़ की स्थिति में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने और प्रशासन की अपील का पालन करने की जरूरत है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed