रायपुर, 27 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज रविवार को रायपुर और कांकेर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दिन सुबह मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान के साथ शुरू होगा।
मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 9:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के अंतागढ़ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 10:40 बजे अंतागढ़ स्थित लाल कालिंद महाविद्यालय परिसर के हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से कार द्वारा एकलव्य विद्यालय लामकन्हार जाएंगे। यहां 11:00 बजे से 11:30 बजे तक ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे अंतागढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर में भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला पहुंचेंगे। यहां 2:45 बजे से 3:30 बजे तक प्रेस वार्ता आयोजित होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास लौटकर शाम तक आरक्षित कार्यक्रम रहेगा।
शाम 6:40 बजे मुख्यमंत्री निरंजन धर्मशाला, वीआईपी रोड रायपुर पहुंचेंगे, जहां ‘श्रद्धेय श्री अशोक सिंघल जी जन्म शताब्दी वर्ष उद्घाटन समारोह’ में शामिल होंगे।
इसके बाद रात 8:05 बजे बेबीलोन कैपिटल होटल पहुंचकर ‘Chhattisgarh Next Youth Conclave’ में भाग लेंगे। रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर स्थित मेफेयर लेक रिसॉर्ट पहुंचेंगे, जहां विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शामिल होंगे।
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात 10:30 बजे मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर करीब 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।




