12 Nov 2026, Thu
Breaking

रायपुर में आज जुटेंगे उद्योग जगत के प्रतिनिधि: मुक्त व्यापार समझौतों के फायदे बताने होगी कार्यशाला, मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे शामिल

रायपुर, 12 नवंबर। राजधानी रायपुर में आज गुरुवार को मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के प्रभावी उपयोग को लेकर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन शामिल होंगे।

कार्यशाला का आयोजन वीआईपी रोड स्थित बेबीलोन इंटरनेशनल में किया जा रहा है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री लखन लाल देवांगन सुबह 10:40 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित अपने निवास से रवाना होंगे और सुबह 11 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

केंद्र सरकार की एजेंसियां संयुक्त रूप से कर रहीं आयोजन

मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग पर आयोजित इस कार्यशाला को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (ITPO) संयुक्त रूप से आयोजित कर रहे हैं।

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य मुक्त व्यापार समझौतों के प्रभावी उपयोग को लेकर जानकारी और जागरूकता बढ़ाना है। इसमें उद्योग और व्यापार से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री देवांगन नवा रायपुर स्थित अपने निवास लौटेंगे। इसके बाद उनका समय अल्प विश्राम एवं आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   खनिज ऑनलाइन 2.0 लागू: अवैध खनन पर लगेगी लगाम, रियल टाइम मॉनिटरिंग से बढ़ेगा राजस्व

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed