27 Sep 2026, Sun
Breaking

डूमरतराई में सनसनीखेज वारदात: पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद पति ने खुद को चाकू मारकर किया घायल

 

रायपुर, 27 सितम्बर 2026। राजधानी रायपुर के धमतरी रोड स्थित ग्राम डूमरतराई के साहू पारा में देर रात ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक पति ने कथित तौर पर चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिया, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान भुनेश्वर साहू के रूप में हुई है, जो जिला बालोद का रहने वाला बताया जा रहा है और डूमरतराई में किराए के मकान में रहता था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बच्चों पर चाकू से हमला किया। तीनों की मौत के बाद उसने खुद को भी घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेज दिया है। घटनास्थल को सील कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल हत्या की पूरी वजह, घटनाक्रम और आरोपी द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मामले में आगे की जानकारी पुलिस की जांच के बाद सामने आएगी।

Share
पढ़ें   आज का राशिफल 8 दिसंबर 2025: किस राशि का दिन रहेगा खास? जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed