5 Oct 2026, Mon
Breaking

बालोद में छात्रा पर एसिड अटैक: लाइब्रेरी से लौटते समय युवक ने डाला तेजाब, चेहरा-आंख समेत दाहिना हिस्सा झुलसा; रायपुर रेफर

बालोद, 5 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। छात्रा आमापारा लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी PWD कॉलोनी में एक युवक ने उस पर एसिड डाल दिया। हमले में छात्रा के शरीर का दाहिना हिस्सा, चेहरा और आंख के आसपास का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया।

घटना बालोद थाना क्षेत्र में आमापारा आत्मानंद स्कूल के सामने हुई। एसिड पड़ते ही छात्रा तेज जलन के कारण चिल्लाने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा ने MA की पढ़ाई पूरी कर ली है और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पीड़िता बालोद शहर में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की बेटी बताई जा रही है।

वारदात के बाद पैदल भागा आरोपी

एसिड अटैक के बाद आरोपी युवक पैदल ही आमापारा केनाल की ओर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही टीआई, एसपी और एएसपी समेत पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस मामले की जांच के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि हमले की वजह क्या थी और आरोपी ने किस प्रकार के एसिड का इस्तेमाल किया। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद ही हमले से जुड़ी अन्य जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फिर कोरोना की एंट्री, रायपुर-राजनांदगांव में मिले संक्रमित; एक मरीज होम आइसोलेशन में, दूसरे का अस्पताल में चल रहा इलाज

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed