6 Oct 2026, Tue
Breaking

रतनपुर में आचार्य ब्राह्मण समिति की बैठक: महासम्मेलन से पहले सरगुजा ने दिया 51 हजार का सहयोग, घर-घर निमंत्रण का फैसला

बिलासपुर, 6 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति के आगामी महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर 4 अक्टूबर को रतनपुर स्थित मां महामाया देवी मंदिर परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महासम्मेलन का आयोजन 1 नवंबर 2026 को व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में किया जाएगा।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से समिति के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, कोर कमेटी सदस्य, संभागीय पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। विशेष रूप से सरगुजा संभाग से पहुंचे समाजजनों की मौजूदगी ने बैठक में उत्साह बढ़ाया।

बैठक की शुरुआत भगवान गणेश, मां महामाया और भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन से महिला शक्ति द्वारा की गई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा ने महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह की तैयारियों, कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समाजजनों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव भी दिए।

सरगुजा संभाग ने दिया 51 हजार का सहयोग

बैठक में सरगुजा संभाग के अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित और उनकी टीम ने आयोजन में तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। सरगुजा संभाग की ओर से समिति को 51 हजार रुपए सहयोग राशि देने की घोषणा की गई।

इसके अलावा सत्य शर्मा ने कोर कमेटी सदस्य के रूप में 11 हजार रुपए नगद जमा किए। राजकुमार तिवारी, पेंड्रा ने 13,100 रुपए सहयोग की घोषणा की। वहीं सीमा तिवारी और अनिल तिवारी, रायपुर ने 11 हजार रुपए सहयोग की घोषणा करते हुए 2,100 रुपए नगद जमा किए।

आयोजन समिति का गठन, जनसंपर्क अभियान तेज करने का निर्णय

बैठक में महासम्मेलन के लिए आयोजन समिति का गठन कर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कोर कमेटी के जिन सदस्यों ने अब तक 11 हजार रुपए सहयोग राशि जमा नहीं की है, उनसे आयोजन से पहले राशि जमा करने का आग्रह किया गया। अन्य सदस्यों से निर्धारित 2,100 रुपए वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा करने की अपील भी की गई।

पढ़ें   बालोद में नशे में धुत दामाद का हाईवोल्टेज ड्रामा: ससुराल से विवाद के बाद 60 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ा, रेस्क्यू टीम पहुंची तो टंकी के अंदर कूदकर बढ़ाई मुश्किलें

समय कम होने को देखते हुए समिति ने प्रचार-प्रसार और जनसंपर्क अभियान तेज करने, घर-घर जाकर समाजजनों को निमंत्रण देने और महासम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

बैठक का संचालन आकाश मिश्रा, धमधा ने किया। सरगुजा संभाग अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित ने महिला शक्ति, शिक्षा और समाज को अधिक से अधिक लोगों से जोड़ने पर जोर दिया। सत्य शर्मा ने भी मैहर समिति की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

बैठक में संरक्षक सत्य शर्मा, अनिल तिवारी, संयोजक महेंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष संतोष शर्मा, सरगुजा संभाग अध्यक्ष विश्वमित्र दीक्षित, कोषाध्यक्ष अरुण तिवारी, आकाश मिश्रा, रमेश तिवारी, सुधाकर मिश्रा, राजकुमार तिवारी, सुशील तिवारी, कमत तिवारी, राजा मिश्रा, नवीन शर्मा, सोनू मिश्रा, अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सरगुजा संभाग से भी नर्मदा तिवारी, कपिल देव पांडे, खगेश मिश्रा, विष्णुदत्त मिश्रा, प्रकाश पांडे, प्रकाश मिश्रा, रिंकू तिवारी, शत्रुहान तिवारी, संगम तिवारी, जुगेश्वर तिवारी, काशी मिश्रा, जमुना मिश्रा और रामदेव तिवारी सहित अन्य समाजजन शामिल हुए।

समिति के संयोजक महेंद्र शर्मा ने सभी समाजजनों से 1 नवंबर को व्यापार विहार, त्रिवेणी भवन, बिलासपुर में आयोजित महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed