8 Oct 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : सेवा सेतु से रोजगार मेले तक, आज दुर्ग-रायपुर में CM साय के कई कार्यक्रम, शाम को होगा GenNext संवाद, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 8 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को दुर्ग और रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रम में “सेवा सेतु”, राज्य स्तरीय रोजगार मेला और “GenNext संवाद” प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे और 11:35 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रथम बटालियन भिलाई के हेलीपेड पहुंचने के बाद कार से रवाना होकर 12:10 बजे रविशंकर स्टेडियम, दुर्ग पहुंचेंगे।

दोपहर 12:10 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री “सेवा सेतु” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद कुछ समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री रविशंकर स्टेडियम से रवाना होकर 2:35 बजे प्रथम बटालियन भिलाई हेलीपेड पहुंचेंगे और 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री 3 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 3:15 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचकर राज्य स्तरीय रोजगार मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 4:15 बजे स्टेडियम से रवाना होकर 4:25 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से सड्डू स्थित वाहे रिसॉर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक “GenNext संवाद” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 6:15 बजे मुख्यमंत्री वाहे रिसॉर्ट से रवाना होकर शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   जवानों से भरी गाड़ी IED की चपेट में आई : IED की चपेट में आने से ब्लास्ट हुई जवानों से भरी वाहन, 8 जवान के साथ एक चालक वीरगति को हुए प्राप्त

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed