12 Oct 2026, Mon
Breaking

जगदलपुर-किरंदुल जाने वाले यात्री ध्यान दें: भूस्खलन के कारण 2 ट्रेनें रद्द, 4 का परिचालन बदला; सफर से पहले चेक करें अपडेट

जगदलपुर, 12 अक्टूबर। आंध्र प्रदेश में रेलवे ट्रैक पर भूस्खलन होने के कारण छत्तीसगढ़ की रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दक्षिण तट रेलवे ने विशाखापट्टनम डिवीजन के एमवीजी और सीटीएस स्टेशनों के बीच हुए भूस्खलन को देखते हुए ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। इसके तहत दो ट्रेनें पूरी तरह रद्द कर दी गई हैं, जबकि चार अन्य ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा। इसका असर जगदलपुर, कोरापुट और किरंदुल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

13 से 20 अक्टूबर तक दो ट्रेनें रद्द

रेलवे द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विशाखापट्टनम से किर्लामुडी जाने वाली ट्रेन नंबर 18515 और किर्लामुडी से विशाखापट्टनम आने वाली ट्रेन नंबर 18516 को 13 से 20 अक्टूबर 2026 तक रद्द किया गया है। इस अवधि में इन दोनों ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

भूस्खलन के कारण चार अन्य ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है।

  • भुवनेश्वर-जगदलपुर एक्सप्रेस (18447): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही यात्रा समाप्त करेगी।
  • जगदलपुर-भुवनेश्वर एक्सप्रेस (18448): 14 से 21 अक्टूबर तक कोरापुट से रवाना होगी।
  • विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर (58501): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट में ही समाप्त होगी।
  • किरंदुल-विशाखापट्टनम पैसेंजर (58502): 13 से 20 अक्टूबर तक कोरापुट से ही रवाना होगी।

जगदलपुर-किरंदुल के यात्रियों पर पड़ेगा असर

रेलवे के आदेश के मुताबिक, कोरापुट-जगदलपुर-दंतेवाड़ा रेलखंड पर परिचालन प्रभावित रहेगा। कोरापुट-जगदलपुर-कोरापुट के बीच सेवाएं रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और परिचालन संबंधी ताजा जानकारी जरूर प्राप्त कर लें, ताकि आखिरी समय में होने वाली असुविधा से बचा जा सके।

Share
पढ़ें   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत, छत्तीसगढ़ प्रवास की यादों का एल्बम भेंट

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed