रायपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बुधवार को जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे शिवरीनारायण मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद महानदी घाट पर आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे और शाम को शिवरीनारायण महोत्सव के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे वे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे से मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य एवं अन्य आरक्षित कार्यक्रम रहेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:05 बजे पुलिस मुख्यालय हेलीपेड, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 5 बजे खरौद स्थित शासकीय लक्ष्मणेश्वर महाविद्यालय ग्राउंड के हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद कार से शिवरीनारायण के लिए रवाना होंगे।

शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री शिवरीनारायण मंदिर पहुंचेंगे, जहां 5:20 से 5:35 बजे तक दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद शाम 5:40 बजे महानदी घाट पहुंचकर 6:20 बजे तक आयोजित गंगा आरती में शामिल होंगे।
गंगा आरती के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे मेला ग्राउंड पहुंचेंगे और शाम 6:30 से 7:30 बजे तक आयोजित शिवरीनारायण महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे शाम 7:35 बजे शिवरीनारायण स्थित रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां रात 8:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री रात 8:30 बजे शिवरीनारायण से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।


