15 Oct 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री साय आज जांजगीर, रायगढ़ और तमनार के दौरे पर, नुआखाई भेटघाट और करमा पूजा उत्सव में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 15 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जांजगीर-चांपा, रायगढ़ और तमनार के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जांजगीर में निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रायगढ़ में आयोजित नुआखाई भेटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह और तमनार के सारसमाल में करमा पूजा उत्सव में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री देर रात रायपुर लौटेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 11:20 बजे जांजगीर स्थित सर्किट हाउस-कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक उनका कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 2:10 बजे वे रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम पहुंचेंगे।

रायगढ़ में नुआखाई भेटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह

मुख्यमंत्री दोपहर 2:10 बजे से 3 बजे तक रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित नुआखाई भेटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे रायगढ़ के लाल मैदान स्थित डिग्री कॉलेज हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा तमनार विकासखंड के झिंकाबहाल स्थित सावित्री नगर हेलीपेड के लिए रवाना होंगे।

तमनार में करमा पूजा उत्सव में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री शाम करीब 4 बजे सारसमाल के माध्यमिक शाला खेल मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित करमा पूजा उत्सव में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद वे झिंकाबहाल हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 5:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचने का कार्यक्रम है। इसके बाद शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

रात में राजनांदगांव जाएंगे मुख्यमंत्री

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। रात 8:45 बजे जीई रोड स्थित स्पीकर हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे वहां से रवाना होकर 9:35 बजे दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री रात 10:30 बजे राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात 11:58 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित है।

Share
पढ़ें   नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा बलों की बड़ी जीत: कांकेर से गढ़चिरौली तक 15 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से ज्यादा के इनामी थे शामिल

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed