16 Oct 2026, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: रायपुर में आज CM विष्णुदेव साय के कई कार्यक्रम, यश फैन्स प्रोजेक्ट का करेंगे भूमिपूजन; गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस में होंगे शामिल

रायपुर, 16 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शुक्रवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सेक्टर-22, नवा रायपुर अटल नगर में यश फैन्स प्रोजेक्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मंत्रालय, महानदी भवन में स्टेट कैपिटल रीजन की बैठक और सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस से रवाना होंगे। सुबह 10:15 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस जाएंगे। यहां से सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 12 बजे से 12:45 बजे तक सेक्टर-22, नवा रायपुर अटल नगर में यश फैन्स प्रोजेक्ट के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक स्टेट कैपिटल रीजन की बैठक होगी। इसके बाद दोपहर 2:45 बजे से 3:45 बजे तक सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4 बजे मंत्रालय से रवाना होकर 4:45 बजे गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल, नंदन वन रोड, हीरापुर पहुंचेंगे। यहां श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां वे रास गरबा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में आरक्षित समय और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है।

Share
पढ़ें   CG के ज्वेलरी शॉप में बुर्का या हेलमेट पहनकर जाने पर 'NO ENTRY' : बढ़ती घटनाओं के बीच एसोसिएशन ने लिया निर्णय, बुर्का पहनकर नहीं जा सकेंगे ज्वेलरी शॉप

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed