भोपाल, 19 अक्टूबर। AI+ स्मार्टफोन ग्राहकों के अनुभवों और सुझावों के आधार पर अपने प्रोडक्ट्स, सॉफ्टवेयर और आफ्टर-सेल्स सर्विस को लगातार बेहतर बनाने पर काम कर रहा है। कंपनी कैमरे की स्थिरता, कनेक्टिविटी और फोन की परफॉर्मेंस से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर टेस्टिंग और कस्टमर सपोर्ट में सुधार कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसका उद्देश्य ग्राहकों की जरूरतों को समझकर उन्हें बेहतर स्मार्टफोन अनुभव देना है।
ग्राहकों की पसंद के आधार पर प्रोडक्ट्स में सुधार
AI+ स्मार्टफोन के अलग-अलग मॉडल्स को डिजाइन, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के लिए ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। नोवा 2 नियो 5G को बैटरी परफॉर्मेंस और किफायती कीमत के लिए पसंद किया गया है। वहीं, नोवा 2 पावर 5G को इसके ओवरऑल अनुभव और ड्यूल-टोन डिजाइन, खासकर ब्लू फ्यूजन कलर के लिए सराहना मिली है।

इसी तरह, नोवा 2 अल्ट्रा 5G को फोटोग्राफी, परफॉर्मेंस और AMOLED डिस्प्ले के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। नोवा 2 5G और नोवा 2 प्रो 5G को ओवरऑल अनुभव और वैल्यू फॉर मनी के लिए पसंद किया गया है, जबकि AI+ पल्स 2 को बैटरी, डिस्प्ले और डिजाइन के लिए सराहना मिली है।

कैमरा और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं पर काम
ग्राहकों के सकारात्मक रिव्यू के साथ कंपनी उन क्षेत्रों की भी पहचान कर रही है, जहां सुधार की जरूरत है। कैमरे की स्थिरता, कनेक्टिविटी और फोन की परफॉर्मेंस से संबंधित सुझावों को प्रोडक्ट और टेक्निकल टीमों के साथ साझा किया जा रहा है। इनके आधार पर ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट और जरूरी तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।
कंपनी के मुताबिक, नोवा 2 अल्ट्रा 5G में कैमरे की स्थिरता बेहतर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट दिए गए हैं। इसके अलावा, आने वाले स्मार्टफोन को बेहतर बनाने के लिए ग्राहकों के रिव्यू को प्रोडक्ट डेवलपमेंट और लॉन्च से पहले की टेस्टिंग में भी शामिल किया जा रहा है।
लॉन्च से पहले फोन की जांच करेंगे बाहरी लोग
AI+ स्मार्टफोन ने प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू के जरिए अपने फोन की लॉन्च से पहले स्वतंत्र जांच कराने की पहल शुरू की है। इसके तहत बाहरी लोगों को स्मार्टफोन बाजार में आने से पहले उसकी जांच करने और अपने सुझाव देने के लिए आमंत्रित किया जाता है।
कंपनी के अनुसार, इस पहल के लिए अब तक 1,000 से ज्यादा लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। इनमें रिव्यूअर्स, कंटेंट क्रिएटर्स, पत्रकार, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोग और पहली बार एथिकल हैकर्स भी शामिल हैं। इस प्रक्रिया से कंपनी को बिना किसी तय स्क्रिप्ट के स्वतंत्र प्रतिक्रिया मिलती है, जिससे लॉन्च से पहले संभावित समस्याओं की पहचान और सुधार करने में मदद मिलती है।
आर्ची गोगोई बोले- ग्राहकों की राय अहम
AI+ स्मार्टफोन के ब्रांड, मार्केटिंग और ग्रोथ हेड आर्ची गोगोई ने कहा कि बेहतर टेक्नोलॉजी बनाने की शुरुआत उन लोगों की बात सुनने से होती है, जो उसका इस्तेमाल करते हैं। ग्राहकों के सुझावों से कंपनी को यह समझने में मदद मिलती है कि कौन-सी चीजें बेहतर काम कर रही हैं और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि सॉफ्टवेयर अपडेट, प्रोडक्ट की बेहतर टेस्टिंग और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट के जरिए ग्राहकों से मिली जानकारी के आधार पर जरूरी बदलाव किए जा रहे हैं। कंपनी चाहती है कि ग्राहकों को भरोसा रहे कि AI+ के अनुभव को बेहतर बनाने में उनकी राय की अहम भूमिका है।
सर्विस शिकायतों का 3 से 4 दिन में समाधान करने का लक्ष्य
कंपनी आफ्टर-सेल्स सर्विस को बेहतर बनाने के लिए ग्राहकों से नियमित फीडबैक ले रही है। शिकायतों को ट्रैक करने की प्रक्रिया में सुधार किया जा रहा है और कस्टमर सपोर्ट व टेक्निकल टीमों के बीच तालमेल बढ़ाया जा रहा है। लॉन्च से पहले संभावित समस्याओं की पहचान के लिए अलग-अलग टीमें टेस्टिंग भी करती हैं।
स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण मरम्मत में देरी होने पर, जहां जरूरी और संभव हो, ग्राहक को दूसरा हैंडसेट देने का विकल्प भी अपनाया जाता है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों और फीडबैक पर कार्रवाई के लिए अलग टीमें ग्राहकों के मैसेज, कमेंट्स और कंपनी को टैग करने वाली पोस्ट पर नजर रखती हैं।
इस प्रक्रिया में ग्राहकों से संपर्क करना, उन्हें समय-समय पर अपडेट देना और शिकायत का समाधान होने तक मामले की निगरानी करना शामिल है। कंपनी का लक्ष्य है कि समस्या की प्रकृति और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता के आधार पर ज्यादातर सर्विस शिकायतों का समाधान तीन से चार दिनों के भीतर किया जाए।
सर्विस के बाद भी ग्राहकों से लेगी फीडबैक
AI+ स्मार्टफोन सर्विस से जुड़ी शिकायतों का समाधान होने के बाद ग्राहकों के अनुभवों के वीडियो बनाने की योजना भी बना रहा है। इससे कंपनी को सर्विस से ग्राहकों की संतुष्टि का आकलन करने और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलेगी।
कंपनी के अनुसार, प्रोडक्ट रिव्यू और सर्विस फीडबैक के आधार पर सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने, शिकायतों के समाधान में लगने वाला समय कम करने और भविष्य के प्रोडक्ट्स व सर्विस से जुड़े फैसलों में ग्राहकों के सुझाव शामिल करने पर काम किया जाएगा।
AI+ स्मार्टफोन अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए ग्राहकों के वास्तविक अनुभवों को प्रोडक्ट डेवलपमेंट, सॉफ्टवेयर अपडेट और आफ्टर-सेल्स सर्विस से जोड़ने पर जोर दे रहा है। कंपनी का लक्ष्य ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित करना है, जो केवल ग्राहकों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके सुझावों और अनुभवों को ध्यान में रखकर तैयार की जाए।


