20 Oct 2026, Tue
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में रेल सेवाओं का करेंगे शुभारंभ, शाम को डब्ल्यूआरएस और रावणभाठा मैदान में दशहरा उत्सव में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 20 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर में रायपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण एवं नई यात्री रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान और रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 2:15 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा रवाना होकर 2:25 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:30 बजे से 3:40 बजे तक लोकार्पण एवं नई यात्री रेल सेवाओं के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:40 बजे रेलवे स्टेशन से रवाना होकर 3:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां शाम 5:45 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी मैदान से शाम 7 बजे रवाना होकर मुख्यमंत्री 7:20 बजे रावणभाठा मैदान पहुंचेंगे। यहां शाम 7:20 बजे से 8 बजे तक दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे रावणभाठा मैदान से रवाना होकर 8:10 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   आज से नौतपा शुरू, रायपुर में पारा 45°C पहुंचा: पूरे छत्तीसगढ़ में लू का असर, अगले 4 दिन राहत के आसार नहीं

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed