21 Oct 2026, Wed
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को जगदलपुर आएंगी: बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल, लालबाग मैदान में आमसभा को करेंगी संबोधित

 

रायपुर, 21 अक्टूबर 2026/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को एकदिवसीय प्रवास पर जगदलपुर आएंगी। इस दौरान वे बस्तर दशहरा की ऐतिहासिक परंपरा से जुड़े सिरहासार भवन में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगी। राष्ट्रपति लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को भी संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित प्रवास को लेकर जगदलपुर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वन मंत्री केदार कश्यप ने लालबाग मैदान पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने मंच एवं बैठक व्यवस्था, विशिष्ट अतिथियों के लिए निर्धारित दीर्घा, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन तथा आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया। कश्यप ने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बी.एन. मीणा, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CG निकाय चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले - जनता का मिला आशीर्वाद, अटल विश्वास पत्र के हर वादे को करेंगे पूरा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed