22 Oct 2026, Thu
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : सीएम साय आज शाम इंडोर स्टेडियम में युवाओं को करेंगे प्रोत्साहित, सेवा सम्मान पर्व में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 22 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज गुरुवार को रायपुर में विभिन्न निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार, दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान के साथ होगी। इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और लोकभवन में निर्धारित कार्यक्रमों के लिए समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर में मुख्यमंत्री लोकभवन से मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद वे पुनः लोकभवन जाएंगे और वहां से सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम के लिए रवाना होंगे।

इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम करीब 3:40 बजे सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर पहुंचेंगे। यहां शाम 3:40 बजे से 4:50 बजे तक आयोजित सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री लोकभवन पहुंचेंगे और फिर शाम को नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। रात 9:15 बजे नवा रायपुर से प्रस्थान कर करीब 9:45 बजे सिविल लाइन, रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का प्रमुख कार्यक्रम

  • 11:00 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान
  • 11:20 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन
  • 12:40 बजे: लोकभवन, रायपुर आगमन
  • 2:30 बजे: लोकभवन से प्रस्थान
  • 3:15 बजे: लोकभवन आगमन
  • 3:40 बजे से 4:50 बजे तक: इंडोर स्टेडियम में सेवा सम्मान पर्व एवं युवा प्रबोधन कार्यक्रम
  • 5:40 बजे: नवा रायपुर अटल नगर स्थित मुख्यमंत्री निवास आगमन
  • 9:15 बजे: नवा रायपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान
  • 9:45 बजे: मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर आगमन

मुख्यमंत्री का शेष समय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   गांव-गांव तक पहुंचेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा: छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान, कमजोर स्कूल होंगे मजबूत और हर छात्र को मिलेगी स्मार्ट पढ़ाई की नई सुविधा

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed