23 Oct 2026, Fri
Breaking

सड़क पर जन्मदिन का जश्न मनाते दिखे नायब तहसीलदार विपिन पटेल, गाड़ी रोककर काटा केक और की आतिशबाजी, वीडियो वायरल

 

रायपुर, 23 अक्टूबर 2026। अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का सड़क के बीचों-बीच आतिशबाजी के साथ जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद यातायात नियमों के पालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो में पटेल सड़क पर अपना वाहन रोककर जन्मदिन का केक काटते और सलमान खान की फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर सोशल मीडिया रील बनाते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

इस घटना को लेकर सार्वजनिक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि हाईकोर्ट पहले ही सार्वजनिक सड़कों पर जन्मदिन मनाने के खिलाफ सख्त निर्देश जारी कर चुका है।

फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि संबंधित अधिकारी मामले की जांच कराते हैं या नियमों के उल्लंघन को लेकर कोई दंडात्मक कार्रवाई की जाती है।

Share
पढ़ें   CM साय की दिल्ली रणनीति रंग लाई : छत्तीसगढ़ को मिला 46,500 मीट्रिक टन अतिरिक्त डीएपी, खरीफ सीजन में खाद संकट टला

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed