रायपुर, 26 अक्टूबर 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ 91 सिविल सब-इंजीनियरों के प्रशासनिक तबादले का आदेश जारी किया है। ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से अवर सचिव मनराखन भुआर्य ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, सभी पदस्थापन अस्थायी हैं और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे। तबादलों को समन्वय से अनुमोदन प्राप्त हुआ है।
Transfer order Subengg (Civil)
इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत प्रदेशभर के विभिन्न निर्माण संभागों, सेतु संभागों और राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्रों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर, जगदलपुर और राजनांदगांव सहित कई जिलों के विभागीय कार्यालय शामिल हैं।




