बुरी ख़बर : नहीं रहे ऋषि कपूर, कैंसर से जूझ रहे थे ऋषि, 67 साल की उम्र में मुम्बई के अस्पताल में ली अंतिम साँस, BIG B ने ट्वीट कर लिखा-‘वो गया, मैं टूट गया’

Latest

मीडिया24 डेस्क, मुम्बई।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से इरफान खान के बाद अब एक और बुरी खबर सामने आ रही है। एक्टर ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ने की वजह से उन्हें बुधवार रात को मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, कुछ देर पहले ही ऋषि कपूर ने अंतिम साँस ली है। पिता के तबियत खराब होने की खबर से उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी काफी परेशान हैं। रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। रिद्धिमा ने पिता की देखभाल के लिए और इस मुश्किल वक्त में अपने परिवार के साथ मुंबई जाने की इच्छा जताई है।

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा- ‘वो गया, ऋषि कपूर गए, अभी उनका निधन हुआ, मैं टूट गया हूं।’ कपूर फैमिली से रणधीर कपूर ने ऋषि के निधन की खबर को कंफर्म किया है। बता दें, ऋषि कपूर को बुधवार उनके परिवार ने एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया था। उनके भाई रणधीर ने बताया था कि उन्हें सांस लेने में समस्या हो रही थी।

 

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा लिखा-

https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048?s=19

Share
पढ़ें   CG : कवर्धा हादसे में 18 लोगों की मौत पर CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक, घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश