रायपुर, 1 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 11:30 बजे नवा रायपुर स्थित सेंध लेक पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। इसके बाद वे दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 5:15 बजे श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां 45 हजार निःशुल्क बाल हृदय शल्यचिकित्साओं की उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही जनजातीय विद्यार्थियों के लिए प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज भवन का भूमिपूजन भी करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6 बजे नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे। यहां वे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे तक चलेगा।

राज्योत्सव समारोह के बाद मुख्यमंत्री रात 8 बजे रायपुर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम रात 9 बजे समाप्त होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री रात 9:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।


