20 Oct 2026, Tue
Breaking

दुर्ग में कन्या भोज के लिए निकली 6 वर्ष की मासूम की मिली लाश : कार की डिग्गी में मिली लाश…शरीर पर जख्म के निशान…गुस्साई भीड़ ने संदेही के घर को लगाई आग

• गुस्साई भीड़ ने थाने का किया घेराव

डेस्क

दुर्ग, 07 अप्रैल 2025

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बड़ी खबर है, यहां कार की डिग्गी में 6 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है उसके शरीर, चेहरे पर जले हुए और जख्म के निशान है ।

इस घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है m लोगों ने कथित आरोपी की पिटाई की और उसके घर और गाड़ियों में आग लगा दी । पूरा मामला दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र का है । पुलिस जांच में जुट गई है ।

कन्या भोज के लिए गई थी बच्ची 

दरअसल रविवार को इस इलाके में रहने वाली 6 साल की एक बच्ची कन्या भोज के लिए गई थी लेकिन वह अचानक लापता हो गई । बच्ची के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की ।

 

देर रात बिगड़ा माहौल 

प्राथमिक जांच के बाद पुलिसकर्मी रात लगभग 12:30 बजे तक घटनास्थल से रवाना हो चुके थे । इस दौरान, मौके पर पुलिस की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर आक्रोशित लोगों ने कथित आरोपी के घर में आगजनी और तोड़फोड़ कर दी. युवक की पिटाई कर दी । घटना में आरोपी के घर पर रखी बाइकें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं । हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया m रात करीब 1:30 बजे हालात बिगड़ गए थे पुलिस ने अब तक 4-5 संदेहियों को हिरासत में ले लिया है, बच्ची का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है । इधर इलाके में हालात संभालने के लिए पुलिस बल तैनात किए जा रहे हैं लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इतनी संवेदनशील घटना के बावजूद पुलिस ने घटनास्थल को खाली क्यों छोड़ा? क्या यह लापरवाही नहीं है?

पढ़ें   UPSC 2024 : ‘बिरदेव तू पास हो गया..’ भेड़ चराने वाले युवक ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग के हासिल की 551वीं रैंक, पास होकर घर लौटा तो चप्पल निकलकर छुए अपनी दादी के पैर, पढ़ें भेड़ चराने वाले की SUCCESS STORY

गुस्साई भीड़ ने थाने का किया घेराव

मामले को लेकर गुसाई भीड़ ने आज दोपहर थाने का घेराव कर दिया । इस मामले को लेकर पुलिस की टीम जल्द खुलासा कर सकती है ।

Share

 

 

 

 

 

You Missed