2 Nov 2026, Mon
Breaking

रायपुर को कल मिलेगी बड़ी सौगात: अमित शाह करेंगे 300 बेड के आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का उद्घाटन, गंभीर बीमारियों का इलाज अब शहर में

रायपुर, 3 नवंबर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ आज मंगलवार को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। समारोह दोपहर 3 बजे पंडरी रोड स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित होगा।

300 बेड की क्षमता वाले इस आधुनिक अस्पताल के शुरू होने से रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के मरीजों को बेहतर और सुपर स्पेशियलिटी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। अब तक गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए प्रदेश के कई मरीजों को दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। नए अस्पताल के शुरू होने से मरीजों को अपने ही शहर में आधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्डियोलॉजी से लेकर कैंसर के इलाज तक मिलेंगी सुविधाएं

आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल में कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंसेज, ऑन्कोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और क्रिटिकल केयर सहित कई प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी विभाग शुरू किए जाएंगे। अस्पताल में आधुनिक ऑपरेशन थिएटर, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं और 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग टीम के माध्यम से मरीजों को बेहतर उपचार और देखभाल देने का लक्ष्य रखा गया है।

उद्घाटन समारोह में जुटेंगे गणमान्य नागरिक

अस्पताल के उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों, शहर के प्रमुख डॉक्टरों और रायपुर के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स का यह नया संस्थान छत्तीसगढ़ में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।

देश के प्रमुख मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों में शामिल है आर्टेमिस

पढ़ें   रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में बदला मौसम : बादल, बारिश और आंधी-तूफान की संभावना, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

गुरुग्राम स्थित आर्टेमिस हॉस्पिटल्स देश के प्रमुख मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल समूहों में शामिल है। अस्पताल समूह को JCI और NABH की मान्यता प्राप्त है। अब रायपुर में आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल के माध्यम से समूह छत्तीसगढ़ के मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed