5 Nov 2026, Thu
Breaking

धनतेरस पर अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स में ज्वैलरी की धूम: गोल्ड, डायमंड और पोल्की के नए कलेक्शन के साथ ब्राइडल डिजाइन भी खास

रायपुर, 05 नवंबर 2026। धनतेरस और दीपावली के त्योहार को लेकर सराफा बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। इस बीच अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्राइवेट लिमिटेड ने ग्राहकों के लिए गोल्ड, डायमंड, पोल्की और ब्राइडल ज्वैलरी का शानदार कलेक्शन पेश किया है। यहां पारंपरिक आभूषणों के साथ आधुनिक डिजाइनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए ब्राइडल ज्वैलरी के विशेष कलेक्शन पर भी फोकस किया गया है।

धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी को शुभ और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए ज्वैलर्स ने ग्राहकों की अलग-अलग पसंद और बजट के अनुसार आभूषणों की रेंज तैयार की है। इसमें हल्के वजन की गोल्ड ज्वैलरी, आकर्षक डायमंड डिजाइन और प्रीमियम ब्राइडल कलेक्शन शामिल हैं।

डायमंड ज्वैलरी के एक्सक्लूसिव कलेक्शन में पिंक डायमंड पुखराज नेकलेस सेट, डायमंड एमरल्ड पैटर्न सेट और ब्राइडल पोल्की के आकर्षक डिजाइन उपलब्ध हैं। इसके अलावा नेकलेस सेट, ईयररिंग्स, बैंगल्स, रिंग्स और पेंडेंट्स की भी शानदार रेंज पेश की गई है। इन आभूषणों में बारीक कारीगरी, आकर्षक स्टोन कॉम्बिनेशन और बेहतरीन फिनिशिंग देखने को मिलती है।

गोल्ड ज्वैलरी में पारंपरिक डिजाइनों के साथ हल्के वजन के आधुनिक आभूषण भी शामिल हैं। वहीं, शादी-विवाह के सीजन के लिए रॉयल नेकलेस सेट, पोल्की और पारंपरिक ब्राइडल ज्वैलरी के कई विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं। उपहार देने के लिए भी हल्के और आकर्षक डायमंड ज्वैलरी डिजाइन पेश किए गए हैं।

चेयरमैन तिलोकचंद बरड़िया ने कहा कि धनतेरस भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन सोना-चांदी खरीदना परिवार की खुशियों, समृद्धि और भविष्य के प्रति विश्वास का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि कंपनी का प्रयास है कि प्रत्येक ग्राहक को शुद्धता, गुणवत्ता, उत्कृष्ट कारीगरी और शानदार डिजाइन के साथ बेहतर खरीदारी अनुभव मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए हर आयु वर्ग और बजट के ग्राहकों के लिए विशेष कलेक्शन तैयार किया गया है।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज लेंगे मंत्रिपरिषद की बैठक, बस्तर दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल – जानें मिनट दर मिनट पूरा शेड्यूल

डायरेक्टर नितिन बरड़िया ने बताया कि ग्राहकों की पसंद में लगातार बदलाव आ रहा है। पारंपरिक सोने के आभूषणों और सिक्कों के साथ हल्के वजन की ज्वैलरी और रोजमर्रा में पहने जाने वाले आधुनिक डिजाइनों की मांग भी बढ़ रही है। शादी-विवाह के सीजन को देखते हुए ब्राइडल कलेक्शन में भी कई आकर्षक विकल्प शामिल किए गए हैं।

वहीं, डायरेक्टर निकेश बरड़िया ने कहा कि आज ज्वैलरी केवल आभूषण नहीं, बल्कि व्यक्ति की पसंद और व्यक्तित्व को दर्शाने का माध्यम भी है। डायमंड ज्वैलरी में यूनिक डिजाइन के प्रति ग्राहकों का रुझान बढ़ा है। कंपनी के एक्सक्लूसिव कलेक्शन में खास डायमंड डिजाइन के साथ कस्टमाइज्ड ज्वैलरी तैयार करवाने की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद, स्टाइल और बजट के अनुसार आभूषण बनवा सकते हैं।

धनतेरस के अवसर पर ग्राहकों के लिए कंपनी की ओर से आकर्षक ऑफर्स, एक्सचेंज सुविधाएं और विशेष स्कीम भी पेश की जा रही हैं। वर्ष 1957 से अपनी विश्वसनीयता, गुणवत्ता और उत्कृष्ट कारीगरी के लिए पहचान बना चुका यह ज्वैलरी ब्रांड परंपरा और आधुनिकता के संगम के साथ ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रहा है।

कंपनी ने धनतेरस के शुभ अवसर पर ग्राहकों को एटी पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर स्थित अपने शोरूम में आमंत्रित किया है, जहां गोल्ड, डायमंड, पोल्की और ब्राइडल ज्वैलरी के नए कलेक्शन देखे जा सकते हैं।

स्थान: एटी पैलेस, कोतवाली चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed