रायपुर, 7 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शनिवार को रायपुर से जशपुर जिले के अपने गृह ग्राम बगिया के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे।
वे शाम 3:05 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से 3:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जशपुर जिले के ग्राम बगिया के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री शाम 4:25 बजे ग्राम बगिया स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे।

इसके बाद 4:30 बजे हेलीपेड से कार द्वारा अपने निज निवास, ग्राम बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4:35 बजे निज निवास पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।



