13 Nov 2026, Fri
Breaking

. रायपुर की प्रांजलि की बस्तर कला पर फिदा हुए अनिल कपूर: बेटी सोनम को लगाया फोन, साथ काम करने का दिया सुझाव

रायपुर, 13 नवंबर। छत्तीसगढ़ की पारंपरिक बस्तर कला अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। रायपुर की प्रतिभागी प्रांजलि ने अपने अनूठे फैशन और रचनात्मकता से बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर को प्रभावित कर दिया। उनकी कला से इतने प्रभावित हुए कि अनिल कपूर ने तुरंत अपनी बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर को फोन कर प्रांजलि के साथ काम करने का सुझाव दे दिया।

दरअसल, स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ में रायपुर की प्रांजलि बतौर प्रतिभागी शामिल हुई थीं। शो के ‘ग्रेट इंडियन बुद्धि लीग’ विशेष एपिसोड में उन्होंने बस्तर की पारंपरिक कला से प्रेरित अपना खास परिधान प्रदर्शित किया। इस परिधान के जरिए उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक फैशन के साथ जोड़कर पेश किया।

प्रांजलि ने बताया कि उनके परिधान की प्रेरणा करीब 4,000 साल पुरानी बस्तर कला से जुड़ी है। उनकी इस अनूठी सोच और कलात्मक हुनर ने अनिल कपूर का ध्यान खींच लिया। उन्होंने प्रांजलि के काम की जमकर तारीफ की और बेटी सोनम कपूर को फोन लगाया।

अनिल कपूर ने सोनम से कहा, “सोनम, आप फ्यूचर में कभी भी प्रांजलि जी के साथ कोलैबरेट करना चाहेंगी, तो खुशी की बात होगी।” इसके साथ ही उन्होंने प्रांजलि की कला को खूबसूरत बताते हुए कहा, “यह ब्यूटीफुल है और जो इनका आर्ट है, वह कमाल का है।”

अनिल कपूर की इस सराहना से प्रांजलि के साथ ही छत्तीसगढ़ का नाम भी राष्ट्रीय मंच पर चमक उठा। खास बात यह रही कि बस्तर की पारंपरिक कला को आधुनिक परिधानों के माध्यम से प्रस्तुत कर उन्होंने दिखाया कि प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बना सकती है।

पढ़ें   वीर सावरकर की पुण्यतिथि: विष्णुदेव साय ने किया नमन, कहा– त्याग और साहस से मिलता है राष्ट्रनिर्माण का संकल्प

हालांकि, सोनम कपूर और प्रांजलि के बीच किसी आधिकारिक सहयोग की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अनिल कपूर की ओर से दिया गया यह सुझाव प्रांजलि के लिए बड़ी उपलब्धि और यादगार पल बन गया।

कहां देखें शो: ‘इंडिया के टॉप 1%- द अनिल कपूर शो’ हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होता है।

वीडियो देखें: https://www.instagram.com/reel/DfrD__GAX9s/

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed