13 Nov 2026, Fri
Breaking

21 नवंबर से शुरू होगी अनुज शर्मा की सेवा संवाद यात्रा: 144 गांवों में पहुंचेंगे, घर-घर जाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं

रायपुर, 13 नवंबर। धरसींवा विधायक एवं पद्मश्री अनुज शर्मा 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संवाद यात्रा’ निकालेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 नवंबर को इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। 28 दिनों तक चलने वाले इस अभियान में विधायक क्षेत्र के सभी 144 गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे।

इस दौरान विधायक गांवों में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं और जरूरतों को जानेंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और स्थानीय समस्याओं के निराकरण की पहल करेंगे।

ग्रामीणों के घर करेंगे भोजन, गांवों में ही रात्रि विश्राम

यात्रा की खास बात यह होगी कि विधायक पूरे 28 दिनों तक गांवों में ही प्रवास करेंगे। वे किसी वीआईपी व्यवस्था के बजाय आम लोगों के घरों में भोजन करेंगे और वहीं रात्रि विश्राम भी करेंगे। इस दौरान गांवों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी।

विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि धरसींवा विधानसभा उनका परिवार है और क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की सेवा करना उनका सर्वोपरि कर्तव्य है। यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र के विकास को नई गति देना है।

सेवा सदन में बनाई गई यात्रा की रणनीति

यात्रा की रूपरेखा साझा करने के लिए सेवा सदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधायक ने मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को अभियान की जानकारी दी। इसके बाद यात्रा प्रभारियों और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक लेकर रूट चार्ट, प्रतिदिन के प्रवास, जनचौपाल, भोजन व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

पढ़ें   बारिश में फेंकिए सीड बॉल, उगेंगे हजारों पेड़: जनसहभागिता से हरित छत्तीसगढ़ बनाने में जुटा वन विभाग

बैठक में यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, यात्रा प्रभारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed