17 Nov 2026, Tue
Breaking

अमित जोगी ने खुद पहुंचकर दी गिरफ्तारी: प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर बनाया था वीडियो, भाजपा नेता मूणत ने की थी शिकायत

रायपुर, 17 नवंबर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मंगलवार को अपनी गिरफ्तारी देने रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचे। मामले में पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अमित जोगी पर प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर आपत्तिजनक वीडियो बनाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का आरोप है।

दरअसल, हाल ही में अमित जोगी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के किरदार दिखाए गए थे। वीडियो को लेकर भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने सिविल लाइन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी।

मूणत ने आरोप लगाया था कि अमित जोगी ने देश के प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त के संबंध में आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा था कि राजनीति में सिद्धांतों और विचारों की लड़ाई होती है। अपनी बात रखने का भी एक तरीका होता है।

इसी मामले में अब अमित जोगी गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Share
पढ़ें   पीआर 24x7 का स्थापना दिवस उत्साह और टीम भावना के साथ मनाया गया : मेहनत, लगन और तकनीक के नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed