17 Nov 2026, Tue

कांकेर में नक्सलियों के ठिकाने पर सुरक्षा बलों की दबिश: जंगल में मिला डम्प, बंदूक, गन पाउडर और 2 डेटोनेटर बरामद

कांकेर, 17 नवंबर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मोदेमरका और मिच्चेबेड़ा के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का डम्प बरामद किया गया है। यहां से हथियार, विस्फोटक और अन्य नक्सली सामग्री जब्त की गई है।

सर्चिंग के दौरान मिला नक्सलियों का डम्प

जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर को जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिंग अभियान चलाया था। इस दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डम्प मिला। तलाशी में एक भरमार बंदूक, करीब एक किलो संदिग्ध आईईडी मैकेनिज्म, लगभग एक किलो गन पाउडर, दो डेटोनेटर और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई।

सुरक्षा की दृष्टि से आईईडी मैकेनिज्म और अन्य विस्फोटक सामग्री को बीडीएस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई

यह संयुक्त अभियान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा, बीएसएफ डीआईजी दीपक तिवारी, कांकेर एसपी निखिल राखेचा और बीएसएफ की 40वीं वाहिनी के प्रभारी सेनानी नरेंद्र शर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया।

नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्चिंग जारी

अभियान में जिला पुलिस बल, बीएसएफ और बीडीएस के जवान शामिल रहे। कांकेर पुलिस के अनुसार, नक्सल प्रभावित सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share
पढ़ें   मरवाही में बारिश की हर बूंद सहेजने का इंतजाम, 24.30 लाख लीटर जल संग्रहण क्षमता विकसित; 250 परिवारों की जल सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *