रायपुर, 18 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे।

यहां मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोपहर 3 बजे नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से रायपुर के लिए रवाना होंगे। शाम 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।



