18 Nov 2026, Wed

मध्यप्रदेश में फिर बिगड़ेगा मौसम, 20 और 21 नवंबर को आंधी-बारिश की चेतावनी

भोपाल
 मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने तूफान 'अकवान' का असर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। मौसम केंद्र भोपाल (IMD) ने 20 और 21 नवंबर को जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 नवंबर को चक्रवात का ज्यादा असर रहने का अनुमान है। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक बारिश हो सकती है।

21 नवंबर को तूफान का ज्यादा असर, दो जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को प्रदेश में तूफान 'अकवान' का प्रभाव अधिक देखने को मिल सकता है। बालाघाट और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इन दोनों जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिरने की संभावना जताई गई है।

20 नवंबर से पूर्वी मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम
चक्रवाती सिस्टम का शुरुआती असर 20 नवंबर को दिखाई दे सकता है। इस दिन शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश होने का अनुमान है। इससे पहले प्रदेश के कई शहरों में बादल छाए रह सकते हैं। भोपाल में भी पिछले दो दिनों से बादलों और धुंध का असर बना हुआ है।

शहडोल में सबसे सर्द रही रात, 9.9 डिग्री पर पहुंचा पारा
मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना के बीच रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। कटनी के करौंदी में पारा 10.9 डिग्री और रीवा में 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री, नौगांव में 12.2 डिग्री, उमरिया में 13.1 डिग्री और पचमढ़ी में 13.2 डिग्री रहा। छिंदवाड़ा और जबलपुर में 13.6 डिग्री, भोपाल और ग्वालियर में 13.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

पढ़ें   केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी उम्मीदें? 8वें वेतन आयोग की बैठक में वेतन और भत्तों पर हो सकती है चर्चा

पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठिठुरन
कश्मीर और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण प्रदेश में रातें सर्द होने लगी हैं। मौसम प्रणालियों के आगे बढ़ने और उत्तरी हवाओं का प्रभाव बढ़ने के साथ तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है ठंड
पिछले 10 वर्षों के मौसम संबंधी आंकड़ों के
मुताबिक, 9 साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में ठंड का असर तेज हुआ है। इस साल भी 20 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। खासतौर पर ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण सर्दी ज्यादा महसूस हो सकती है।

इन जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

इन जिलों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है

 रीवा संभाग: मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और मैहर

 जबलपुर संभाग: कटनी, जबलपुर, मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा

शहडोल संभाग: शहडोल, उमरिया और अनूपपुर

नर्मदापुरम संभाग: नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा

 अन्य जिले: खंडवा, बुरहानपुर और खरगोन

20 नवंबर को इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

20 नवंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदला रहेगा। शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में हल्की बारिश होने की संभावना है।इससे पहले प्रदेश में बादल छाए रहने का अनुमान है। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से बादलों का डेरा है। इसके साथ ही धुंध का असर भी देखने को मिल रहा है।

पढ़ें   भोपाल में सनसनीखेज वारदात, 150 कैमरों की मदद से पुलिस ने 10 घंटे में दबोचे लुटेरे

शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, 9.9 डिग्री पहुंचा पारा
प्रदेश में बारिश के अलर्ट के बीच रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बीती रात शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रमुख शहरों और क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान इस प्रकार रहा

शहर/स्थान न्यूनतम तापमान

कल्याणपुर (शहडोल) 9.9°C

करौंदी (कटनी) 10.9°C

दमोह 12°C

नौगांव 12.2°C

उमरिया 13.1°C

पचमढ़ी 13.2°C

छिंदवाड़ा-जबलपुर 13.6°C

भोपाल, खजुराहो-ग्वालियर 13.18°C

मंडला 14°C

सतना-सीधी 14.2°C

बैतूल 14.3°C

मलाजखंड 14.4°C

कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड
मौसम में ठंडक बढ़ने की एक वजह उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी भी है। जानकारी के मुताबिक, कश्मीर और उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।इसका असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी पड़ रहा है। मौसम से जुड़े पूर्वानुमान के अनुसार, जब मौसमी सिस्टम आगे बढ़ेगा, तब प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है।

 

Share

 

 

 

 

 

By Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *